फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Higher and primary education departments issued separate instructions for additional classes.

Bilaspur News: अतिरिक्त कक्षाओं के लिए उच्च और प्राथमिक शिक्षा विभाग ने अलग-अलग जारी किए निर्देश

Fri, 27 Oct 2023 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Higher and primary education departments issued separate instructions for additional classes.
- उच्च शिक्षा के अधीन स्कूलों में 3 बजे होगी छुट्टी, रविवार को लगेगा स्कूल
विज्ञापन

- प्राथमिक शिक्षा के स्कूलों में अगले 6 नवंबर तक 4 बजे ही होगी छूटी
- विरोध के कारण वाल्मिकी जयंती पर स्कूल खोलने का निर्णय किया रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं के लिए उच्च और प्राथमिक शिक्षा विभाग ने अलग-अलग निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधीन स्कूलों में 3 बजे ही छुट्टी होगी, लेकिन इस रविवार को अतिरिक्त कक्षाएं लगेंगी। हालांकि विभाग ने पहले शनिवार को वाल्मीकि जयंती पर स्कूल खुला रखने का निर्णय लिया था, लेकिन लोगों के विरोध के बाद यह निर्णय वापस ले लिया। उधर, प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधीन स्कूलों में 6 नवंबर तक 4 बजे ही बच्चों को छुट्टी की जाएगी।
जिले में बरसात के मौसम में आई आपदा से स्कूलों में चार दिन पढ़ाई प्रभावित हुई थी। इसकी भरपाई करने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अतिरिक्त 24 घंटे की पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। 12 घंटे की अतिरिक्त कक्षाएं स्कूलों में लग चुकी हैं, लेकिन बाकी बचे 12 घंटे की पढ़ाई को पूरा कराने के लिए उच्च और प्राथमिक शिक्षा विभाग ने अलग-अलग निर्देश जारी किए हैं। उच्च शिक्षा विभाग दो छुट्टियों में स्कूल खोल कर 12 घंटे की अतिरिक्त पढ़ाई को पूरा कराएगा, जबकि प्राथमिक शिक्षा विभाग पहले की तरह अगले 12 कार्यदिवस में एक-एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर अतिरिक्त पढ़ाई को पूरा कराएगा। उच्च शिक्षा विभाग के अधीन छठी से 12वीं (वरिष्ठ माध्यमिक) और छठी से 10वीं (उच्च पाठशाला) कक्षाओं वाले स्कूल हैं। जबकि प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधीन पहली से पांचवीं (प्राथमिक केंद्र)और पहली से आठवीं (माध्यमिक पाठशाला) कक्षा वाले स्कूल हैं। उधर, उच्च शिक्षा विभाग के शनिवार को वाल्मीकि जयंती की छुट्टी पर स्कूल खुला रखने के निर्णय के विरोध में लोग उतर आए। इस मुद्दे पर लोगों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त बिलासपुर से मिला। उपायुक्त ने इसके बारे में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद निर्णय बदल कर रविवार को अतिरिक्त पढ़ाई के लिए स्कूल को खुला रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कोट्
विभाग के अधीन स्कूलों में 3 बजे छुट्टी की जाएगी, लेकिन इस रविवार को स्कूल खोला जाएगा, जबकि आगे आने वाले एक अन्य छुट्टी पर भी स्कूल में अतिरिक्त कक्षाओं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोगिंदर सिंह राव, उप निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग

कोट्
विभाग के अधीन अधिकतर स्कूल ग्रामीणों क्षेत्रों में हैं। इन स्कूलों में आसपास क्षेत्रों के बच्चे ही आते हैं। इसके चलते 4 बजे छुट्टी करने पर भी इन बच्चों को घर पहुंचने में देरी नहीं होगी।
- बीडी शर्मा, उपनिदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed