फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hi-tech nursery to be built in Jakatkhana with one crore: Ramlal

जकातखाना में एक करोड़ से बनेगी हाईटेक नर्सरी : रामलाल

Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech nursery to be built in Jakatkhana with one crore: Ramlal
स्वारघाट के जकातखाना में आंवले का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए पूर्व मंत्री रामलाल ? - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत टाली के जकातखाना में मंडल स्तरीय वनमहोत्सव का शुभारंभ किया। धनस्वाई जंगल में आंवला का पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि जिले में 450 हेक्टेयर भूमि पर 2 लाख 64 हजार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने बताया कि जकातखाना में लगभग एक करोड़ से हाईटेक नर्सरी बनाई जाएगी। इसमें 5 लाख पौधे उगाए जा सकेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि एक-एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने वनों को आग से बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत तन्बौल की नेराकुंड व स्योता संपर्क सड़कों के रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए दो-दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस अवसर पर डीएफओ बिलासपुर अवनी भूषण राय, एसीएफ बिलासपुर प्रदीप कुमार, स्वारघाट के वन परिक्षेत्र अधिकारी नंदलाल चौधरी, युवक मंडल बनेर, महिला मंडल धनस्वाई, महिला मंडल दगडाहण, महिला मंडल ज्योर, महिला मंडल भटेड़ के पदाधिकारियों और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed