{"_id":"627bff449323c70e7323f516","slug":"helipad-bilaspur-news-sml408526615","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयनादेवी जी में हेलीपैड बनाने के लिए प्रशासन तेज की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयनादेवी जी में हेलीपैड बनाने के लिए प्रशासन तेज की कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में हेलीपैड के निर्माण के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। हेलीपैड के निर्माण के लिए श्री नयनादेवी जी के समीपवर्ती गांव डड़ोह में भूमि चयनित की गई है।
बुधवार को मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ठाकुर की अगुवाई में विभागीय टीम ने हेलीपैड के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आगामी कार्रवाई को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने कहा कि वन विभाग से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में हैलीपैड नहीं होने के कारण यहां आने वाले वीवीपीआई को पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब में लैंड करना पड़ता है। हिमाचल के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां पर हैलीपैड का निर्माण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डड़ोह गांव के पास भूमि चयनित की गई है। प्रशासन ने वन विभाग से निर्माण के लिए मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता संजीव कुमार, मंदिर अधिकारी विपन शर्मा और सहायक अभियंता मंदिर न्यास प्रेम शर्मा मौजूद रहे।