फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Heavy rain brings relief to people, farmers happy too

Bilaspur News: झमाझम बारिश से लोगों को राहत, किसान भी खुश

Mon, 29 Jun 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain brings relief to people, farmers happy too
बिलासपुर में बारिश के बाद खेतों में जमा पानी। संवाद
रविवार रात से मौसम ने ली करवट, 38 डिग्री के पार पहुंचे तापमान से मिली राहत
विज्ञापन

65 हजार किसान परिवारों को मिली उम्मीद,मक्की की फसल के लिए वरदान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रविवार रात से शुरू हुई बारिश ने जिले में भीषण गर्मी का सिलसिला तोड़ दिया है। कई दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को मौसम बदलने से बड़ी राहत मिली। सोमवार सुबह से बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पिछले एक सप्ताह से जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था। तेज धूप के कारण सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल था। दोपहर में सड़कें सूनी रहती थीं और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलते थे। लगातार बढ़ती गर्मी से बिजली और पेयजल की मांग भी बढ़ गई थी। रविवार रात की बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बाजारों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। बारिश का सबसे अधिक इंतजार किसानों को था।
विज्ञापन


किसानों को मिली संजीवनी
जिले में खरीफ सीजन की प्रमुख फसल मक्की की बुवाई 15 दिन पहले हो चुकी थी। पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई थी। किसान बुवाई के बाद से ही बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब अच्छी बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी। यह बारिश किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्की की खेती का महत्व
जिले में करीब 65 हजार किसान परिवार खेती-किसानी पर निर्भर हैं। इनमें से अधिकांश किसान खरीफ सीजन में मक्की की खेती करते हैं। 30 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मक्की की फसल उगाई जाती है। यह जिले की महत्वपूर्ण नकदी और खाद्यान्न फसलों में शामिल है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, करीब 80 फीसदी किसान वर्षा आधारित खेती करते हैं।

बिलासपुर में बारिश के बाद खेतों में जमा पानी। संवाद

बिलासपुर में बारिश के बाद खेतों में जमा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed