फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Heavy hailstorm and rain in the district, mango crop damaged

Bilaspur News: जिले हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश, आम की फसल को नुकसान

Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Heavy hailstorm and rain in the district, mango crop damaged
बिलासपुर शहर में वीरवार शाम को लगी भारी बारिश। संवाद
खेतों में काट कर रखा गेहूं भी भीगा
विज्ञापन

बिलासपुर शहर में 20 मिनट तक पड़े बड़े-बड़े ओले

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में वीरवार शाम को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। भारी बारिश से जहां आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं खेतों में कटा रखा गेहूं भी भीग गया। ऐसे में किसानों की मेहनत बढ़ गई है और अब उन्हें गेहूं को सूखना होगा।
बिलासपुर शहर, घुमारवीं, भराड़ी, झंडूता क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश और ओलावृष्टि हुई। बिलासपुर शहर की सड़कों पर पानी नालों की तरह बहने लगा। शहर में वीरवार शाम को अचानक घने बादलों ने आसमान पर डेरा डाल लिया। शाम करीब 6:30 बजे कुछ देर आंधी चलने के बाद बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। बड़े आकार के ओले करीब 20 मिनट तक बसरते रहे। इसके बाद भी गरज के साथ बारिश होती रही। पिछले माह भी ओलावृष्टि और आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने आम सहित अन्य फलों को 15 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया है, जिससे बागवानों को करीब 52 लाख रुपये की हानि हुई है। जिले में इस बार 4500 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का लक्ष्य किया गया था, लेकिन ओलावृष्टि और आंधी से उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत कमी आने की संभावना है। जिले में 3800 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न किस्मों के आमों की पैदावार होती है। इसके अलावा एक हजार हेक्टेयर भूमि पर लीची और 500 हेक्टेयर पर मौसमी की पैदावार होती है।

बिलासपुर शहर में वीरवार शाम को लगी भारी बारिश। संवाद

बिलासपुर शहर में वीरवार शाम को लगी भारी बारिश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed