फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Heaps of filth in the drains of Ghumarwin; contaminated water reaching the Seer Khad.

Bilaspur News: घुमारवीं की नालियों में गंदगी का अंबार, सीरखड्ड तक पहुंच रहा दूषित पानी

Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Heaps of filth in the drains of Ghumarwin; contaminated water reaching the Seer Khad.
घुमारवीं शहर की नालियों में गंदगी का अंबार, सीरखड्ड तक पहुंच रहा दूषित पानी। संवाद
वार्ड दो और तीन के बीच नाले से उठ रही दुर्गंध, बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन बनी चिंता का कारण
विज्ञापन

संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में सफाई व्यवस्था के दावों के बीच निकासी नालियों की बदहाली लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। वार्ड नंबर दो और तीन के बीच से गुजरने वाले नाले में गंदगी जमा है और आसपास दुर्गंध फैली रहती है। चिंता की बात यह है कि क्षेत्र में कई प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं, जहां हजारों बच्चे रोजाना पढ़ने पहुंचते हैं। इसके बावजूद नाले की नियमित सफाई और समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत बनी हुई है। शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाता है, लेकिन नालियों में जमा कचरा इन प्रयासों पर सवाल खड़े करता है। नाले के आसपास से गुजरने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से गंदगी जमा रहने के कारण मच्छरों और अन्य कीटों के पनपने की आशंका भी है। ऐसे में स्कूली बच्चों और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों ने स्कूलों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। संवाद
नाले के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन
नाले की बदहाली के बीच पेयजल पाइपलाइन का इससे होकर गुजरना भी चिंता का विषय है। पाइपलाइन में रिसाव या क्षति होने की स्थिति में पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा हो सकता है। हालांकि, पानी दूषित होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पाइपलाइन की स्थिति की जांच और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। इसमें नगर परिषद के साथ जल शक्ति विभाग की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

सीरखड्ड में मिलता है नाला
यह नाला आगे जाकर सीरखड्ड में मिलता है। ऐसे में इसमें बहने वाली गंदगी के जलधारा तक पहुंचने की आशंका पर्यावरण और जल स्रोतों की स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े करती है। सीरखड्ड से जुड़ी पेयजल योजनाओं के माध्यम से सैकड़ों गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में नाले की सफाई और पानी की गुणवत्ता की निगरानी जरूरी है। हालांकि, सीरखड्ड के पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। शहर की अन्य निकासी नालियों में भी जगह-जगह कचरा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित होने और दुर्गंध फैलने की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में केवल सफाई अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है। नियमित निगरानी और समय पर कचरा हटाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर की नालियों और नाले की सफाई को लेकर नगर परिषद गंभीर है। संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएगी। नाले के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए जल शक्ति विभाग से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

-अमित कुमार,अध्यक्ष, नगर परिषद,घुमारवीं

घुमारवीं शहर की नालियों में गंदगी का अंबार, सीरखड्ड तक पहुंच रहा दूषित पानी। संवाद

घुमारवीं शहर की नालियों में गंदगी का अंबार, सीरखड्ड तक पहुंच रहा दूषित पानी। संवाद

घुमारवीं शहर की नालियों में गंदगी का अंबार, सीरखड्ड तक पहुंच रहा दूषित पानी। संवाद

घुमारवीं शहर की नालियों में गंदगी का अंबार, सीरखड्ड तक पहुंच रहा दूषित पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed