फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Healthy Women, Strong Family Campaign concludes at Regional Hospital

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का समापन

Thu, 02 Oct 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Healthy Women, Strong Family Campaign concludes at Regional Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का सफल समापन वीरवार को हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ और नर्सिंग छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर एसएमओ एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने इस अभियान की सफलता में योगदान देने वाले सभी सहयोगी चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों और नर्सिंग छात्राओं का आभार जताया। बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चले इस अभियान के दौरान अस्पताल की सभी ओपीडी खुली रहीं। इस दौरान मरीजों की रक्त जांच, रक्तचाप और शुगर की स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही केयर कम्पेनियन प्रोग्राम के तहत गर्भवती व प्रसूता महिलाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के माध्यम से ओपीडी के बाहर मरीजों व लोगों को विशेष तौर पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. इंदु चौहान और डॉ. प्रवीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed