फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health says doctor post recuirtment in bilaspur soon

घवांडल और श्रीनयना देवी में भरे जाएंगे डॉक्टरों के पद

Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 05 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
health says doctor post recuirtment in bilaspur soon
जुखाला के निहारखन में स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह लोगों को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विधि और राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि घवांडल और श्रीनयनादेवी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों के खाली पदों और मारकंडेय में बीएमओ के खाली पद को शीघ्र भरा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने निहारखनवासला में भी पीएचसी खोलने का स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया।

विज्ञापन


वह शनिवार को गांव निहारखन वासला में स्वास्थ्य विभाग और हिमालयन सांस्कृृतिक एवं सामाजिक विकास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब से गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस वित्त वर्ष में स्वास्थ्य सुविधाओं पर 1,689 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि रक्तदान करना सामाजिक कल्याण के साथ धर्मार्थ का कार्य भी है।  हिमालयन सांस्कृृतिक एवं सामाजिक विकास संस्था द्वारा निहारखनवासला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने बारे में उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की बीस हजार आबादी होगी तो निहारखनवासला में पीएचसी खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी ब्लड बैंकों को ऑनलाइन किया गया है। ऑनलाइन होने से अब जिला अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में हर समय ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता की जानकारी हासिल की जा सकती है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान 90 नए प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृृत करने के साथ डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के पद भी सृृजित किए गए हैं।

इस दौरान 7,750 आशा वर्करों की नियुक्तियां भी की गई है। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निजी अस्पतालों में किए जाने वाले अल्ट्रा साउंड पर नजर रखने के लिए समय-समय पर सभी जिलों के सीएमओ और बीएमओ को निरीक्षण करने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. वीके चौधरी,  शंकर सिंह कौंडल, सुकुमार सिंह, भावना ठाकुर, कमलेंद्र कश्यप, राजकुमार टाडू और सुनीता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि राजस्व रिकार्डों के सुधारीकरण और आम जनमानस को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने पिछले साढ़े तीन सालों के दौरान 778 पटवारियों के पद भरे गए है और 1120 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है ।

रक्तदाताओं को किया सम्मानित
स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर रक्त दान शिविर में 26वीं बार रक्तदान करने वाले शेर सिंह और 5वीं बार रक्तदान करने वाले बलदेव कुमार के साथ अन्य 62 रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने संस्था को शिविर के सफल आयोजन के लिए 15 हजार रुपये देने की भी घोषणा की ।


विधायक नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र रणधीर शर्मा ने भी इस मौके पर जनसभा को संबोधित किया और संस्था को 10 हजार रुपये अपनी ऐच्छिक निधि से देन का की घोषणा की। हिमालयन सांस्कृृतिक एवं सामाजिक विकास संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र भड़ोल ने भी जन सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed