फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health of 156 people checked in Panjin villageHealth of 156 people checked in Panjin village

Bilaspur News: पंजिन गांव में जांचा 156 लोगों का स्वास्थ्य

Mon, 20 Jan 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Health of 156 people checked in Panjin villageHealth of 156 people checked in Panjin village
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने लगाया शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने झंडूता की बडोल पंचायत के गांव पंजिन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इस शिविर में 156 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के संयोजक आकाश चंदेल ने बताया कि बदलते मौसम का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे खांसी, जुकाम के साथ-साथ अन्य बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इससे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए घर द्वार पर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजिन गांव में डॉ. देवेश संख्यान के नेतृत्व मे 156 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 36 लोगों के रक्त की जांच की। वहीं, 37 लोग हड्डियों की बीमारी, 32 लोग उच्च रक्तचाप और 39 लोग मधुमेह से ग्रसित पाए गए। शिविर में बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच करते हुए उन्हें उचित उपचार की सलाह दी गई। साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। इस शिविर में फार्मासिस्ट कुसुम लता, लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार ने सेवाएं दीं। इस मौके पर समाजसेवी भाग सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed