{"_id":"65a837921cf6bfa6e5080dc4","slug":"health-news-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-11841-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 1,31,285 लोगों को लगेगा टीबी से बचाव के लिए टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 1,31,285 लोगों को लगेगा टीबी से बचाव के लिए टीका
विज्ञापन
- इसी माह के अंत में शुरू होगा टीकाकरण अभियान
- छह श्रेणियों में आने वाले व्यक्तियों को लगेगा टीका
- विभाग ने पूरा किया सर्वे, कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 1,31,285 वयस्क लोगों को टीबी से बचाव के लिए बीसीजी टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग इसी माह के अंत में टीकाकरण अभियान शुरू कर देगा। यह टीका छह श्रेणियों में आने वाले लोगों को लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए सर्वे पूरा कर लिया है। अब कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीकाकरण के लिए छह श्रेणियां बनाई गई है, जिनमें पिछले 5 साल के टीबी रोगी, 3 साल से टीबी रोगी के संपर्क में आए व्यक्ति, अत्यंत दुबले-पतले व्यक्ति, पूर्व में या वर्तमान में धूम्रपान करने वाले व्यक्ति, मधुमेह रोग से पीड़ित व्यक्ति और 60 साल से अधिक आयु के व्यक्ति शामिल है। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द विभाग के पास टीकों की खेप पहुंच जाएगी। टीका लगाने से पहले संबंधित व्यक्ति की सहमति ली जाएगी। बीसीजी टीम बिल्कुल सुरक्षित है। यह टीका एक साल से छोटे सभी बच्चों को वर्तमान टीकाकरण कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है।
इनसेट
नहीं होंगे पात्र
18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भावस्था और स्तनपान करवाने वाली महिलाएं, टीबी का उपचार ले रहे मरीज, एचआईवी, कैंसर जैसी बीमारियों की दवा लेने वाले व्यक्ति, बीसीजी या किसी टीके के प्रति गंभीर रिएक्शन वाले, एचआईवी संक्रमण के उच्च जोखिम वाले लोग जैसे समलैंगिक, सेक्स वर्कर, ट्रांसजेंडर, इंजेक्शन से नशा लेने वाले और जिन्होंने पिछले तीन माह में खून चढ़ाया गया हो वह इस टीकाकरण के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
इनसेट
मारकंड में दिया कर्मचारियों को प्रशिक्षण
जुखाला। नागरिक अस्पताल मारकंड में वयस्क बीसीजी वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लागू करने करने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला टीबी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान से देश को टीबी मुक्त करने में मदद मिलेगी। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह बावा ने बताया कि यह टीकाकरण स्वास्थ्य उप केंद्र पर मुफ्त में विशेष सत्र योजना के साथ लगाया जाएगा। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वह इस अभियान अहम भूमिका निभाएं ताकि इस प्रोग्राम को सफल बनाया जा सके और लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।