फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health news bls

किशोरावस्था में ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं किशोर : डॉ. प्रवीण

Thu, 18 Jan 2024 02:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
health news bls
-खानपान रखें सही, नशे से रहे दूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किशोरावस्था जीवन का वह पड़ाव है, जिसमें किशोर अपनी योग्यता को दिखाने और देश के लिए विशिष्ट कार्य करने की क्षमता रखते हैं। इस अवस्था में किशोर अपनी ऊर्जा को अगर सही दिशा में लगाएं तो वह बहुत अच्छे नागरिक बन सकते हैं। अगर उनको सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वह अपनी ऊर्जा को गलत दिशा में लगाकर अपने आप को दिशाहीन कर लेते हैं। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कही।

किशोरावस्था पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस अवस्था में कुछ लोग नशे की आदत में फंस जाते हैं। इससे वह अपना स्वास्थ्य तो बर्बाद करते हैं, लेकिन साथ ही समाज को भी गंदा करते हैं। किशोरावस्था में बच्चों को अपनी ऊर्जा को खेलकूद, पढ़ाई लिखाई, पेंटिंग, तैराकी और डांस आदि की तरफ लगाना चाहिए। इसके लिए इस उम्र में बच्चों को सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है, ताकि वह सही रास्ते से न भटके। इसी के मद्देनजर भारत सरकार ने किशोर स्वास्थ्य (कार्यक्रम) दिवस हर माह मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 7 जनवरी 2014 को शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि किशोर स्वास्थ्य के छह आयाम है। इसमें पोषण में सुधार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि, चोट और हिंसा को रोकना, मादक पदार्थों का दुरुपयोग रोकना और गैर संक्रामक रोगों की रोकथाम करना शामिल है। किशोरावस्था में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतुलित आहार के बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी है। बच्चे छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव में आ जाते हैं और मारना, पीटना और हिंसक आदि कार्य करते हैं। इसके लिए बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए आउटडोर खेल, ध्यान लगाना, संगीत आदि का अभ्यास करना चाहिए। साथ ही नशे से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। इस उम्र में बच्चे काम आदि छोड़ कर जीवन में आलसी बन जाते हैं। इस कारण गैर संचारी रोग पैदा होने लग जाते हैं। इसलिए इस उम्र के बच्चों को प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी रखना बहुत जरूरी है। इस उम्र में शरीर का विकास होने के साथ बहुत सारे बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। किशोरावस्था में बच्चों को इन पहलुओं के बारे में जानकारी अति आवश्यक है तभी वह अपने आप को स्वस्थ रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed