{"_id":"6a9b0ecdbbded3bb1f01aebc","slug":"health-facilities-enhanced-at-chc-panjgain-two-doctors-will-now-provide-services-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166984-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीएचसी पंजगाईं में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधा, अब दो डॉक्टर देंगे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीएचसी पंजगाईं में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधा, अब दो डॉक्टर देंगे सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 हजार आबादी को राहत, नौ पंचायतों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंजगाईं में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां एक और डॉक्टर की तैनाती कर दी है। अब सीएचसी में दो डॉक्टर मरीजों को सेवाएं देंगे। अतिरिक्त डॉक्टर की तैनाती से क्षेत्र की करीब 15 हजार आबादी को राहत मिली है। लंबे समय से डॉक्टर की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों ने इसे स्वास्थ्य सुविधाओं में अहम सुधार बताया है।
सीएचसी पंजगाईं नौ पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। पंजगाईं, धौन कोठी, धार टटोह, सोलग जुरासी, द्रोबड़, जमथल, हरनोडा, बरमाणा और बैरी पंचायतों से रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अब दो डॉक्टरों की उपलब्धता से मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा बेहतर मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त डॉक्टर की तैनाती से आपात स्थिति में भी मरीजों को लाभ मिलेगा। सड़क हादसे, अचानक तबीयत बिगड़ने या अन्य गंभीर मामलों में समय पर चिकित्सकीय जांच और उपचार शुरू किया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर ही मरीज को जिला अस्पताल बिलासपुर या अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर की उपलब्धता बढ़ने से छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी बिलासपुर या सुंदरनगर नहीं जाना पड़ेगा। इससे बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी। मरीजों और तीमारदारों के समय व आने-जाने के खर्च की भी बचत होगी।
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अतिरिक्त डॉक्टर की तैनाती पर खुशी जताई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।
कोट
सीएचसी पंजगाईं में एक और डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। अब यहां दो डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुचारु स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
-डॉ. शशि दत्त शर्मा,सीएमओ, बिलासपुर