फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health facilities are better in Ghumarwin hospital, allegations of former minister are baseless: Chambel

घुमारवीं अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, पूर्व मंत्री के आरोप तथ्यहीन : चंबेल

Fri, 05 Jun 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Health facilities are better in Ghumarwin hospital, allegations of former minister are baseless: Chambel
कांग्रेस नेता बोले, राजेश धर्माणी के प्रयासों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन चंबेल सिंह ने पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग की ओर से घुमारवीं अस्पताल को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है और लोगों को पहले की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री को अपने कार्यकाल की स्वास्थ्य व्यवस्था का भी आकलन करना चाहिए। उनके अनुसार उस समय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी रही, जिसके कारण कई मरीजों को उपचार के लिए अन्य संस्थानों में रेफर करना पड़ता था। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से वर्तमान में घुमारवीं अस्पताल में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है और जिला के विभिन्न क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए यहां पहुंच रहे हैं। कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल पर अतिरिक्त दबाव अवश्य बढ़ा है, लेकिन अधिकांश मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का नया भवन निर्माणाधीन है, जिसके पूर्ण होने के बाद बिस्तरों और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता में और सुधार होगा। पूर्व मंत्री की ओर से अस्पताल की वर्तमान स्थिति को लेकर उठाए जा रहे प्रश्नों के बजाय यह देखना अधिक महत्वपूर्ण है कि आज लोगों को पहले की तुलना में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिला है। अस्पताल के नए आईपीडी भवन में 100 बिस्तरों की व्यवस्था स्वीकृत है और भवन के पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में घुमारवीं अस्पताल क्षेत्र के लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed