फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health department will make shopkeepers of jhanduta aware, action will be taken if they are not considered

Bilaspur News: स्वास्थ्य विभाग सफाई के लिए झंडूता के दुकानदारों को करेगा जागरूक, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Health department will make shopkeepers of jhanduta aware, action will be taken if they are not considered
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदु बस अड्डा में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पहले स्थानीय दुकानदारों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करेगा। दुकानदार यदि फिर भी न माने तो विभाग कानूनी प्रक्रिया को अपनाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बस स्टैंड के साथ ही झंडूता बाजार में पक्की नालियों का निर्माण किया है। लेकिन अब यह नालियां गंदे पानी और गंदगी से भरी पड़ी है। मक्खी और मच्छरों की भरमार है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घरों और स्थानीय दुकानदारों के दुकानों से निकलने वाले गंदे पानी के फैलने से यह समस्या पैदा हुई है। उनका कहना है कि व्यापार मंडल विभाग का सहयोग करे तो समस्या का समाधान किया जा सकता है। झंडूता बस अड्डा सहित बाजार की करीब 200 दुकानें हैं जो गंदगी फैला रही है। गंदगी की वजह से भयंकर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले विभाग के कर्मचारी स्थानीय दुकानदारों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक करेगा। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता के कनिष्ठ अभियंता संजीव शुक्ला ने बताया कि विभाग ने बस अड्डा के साथ दुकानों के आगे पक्की नालियों का निर्माण किया है। स्थानीय दुकानदार कूड़े को नालियों में फेंक देते हैं, जिससे गंदा पानी इकट्ठा हो गया है। व्यापार मंडल विभाग का सहयोग करता है तो समस्या का हल कर दिया जाएगा। खंड स्वास्थ्य अधिकारी झंडूता डॉ. परविंदर सिंह के अनुसार विभाग के कर्मचारी दुकानदारों को साफ-सफाई के लिए जागरूक करेंगे। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed