फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health checkup of 153 people in the fair

Bilaspur News: मेले में की 153 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

Sat, 25 Nov 2023 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of 153 people in the fair
-स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में स्वास्थ्य मेले का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंजगाईं में आयुष्मान भव अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनकी आभा आईडी भी बनाई गई। मेले में 153 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस मेले में ईएनटी विशेषज्ञ ने 20 लोगों का परीक्षण किया गया। मेडिसिन विशेषज्ञ ने 110, बाल रोग विशेषज्ञ ने छह बच्चों, डॉक्टर अनन्य ने सामान्य ओपीडी में 43 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मेले में लोगों के शुगर और उच्च रक्तचाप के लिए स्क्रीनिंग भी की गई। इसमें 21 लोगों में उच्च रक्तचाप और नौ लोगों का शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया। मेले में 25 लोगों की आभा आईडी भी बनाई गई। स्वास्थ्य मेले में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल, बाल रोग विशेषज्ञ विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनंदन और नागरिक अस्पताल मारकंड से ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण ने अपनी सेवाएं दीं। सीएचओ मोनिका, आंचल शर्मा, प्रिया, कनिका, संतोष ने गैर संचारी रोगों के लिए लोगों की स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य कार्यकर्ता गायत्री, प्रियंका, निशा, हर्षा शर्मा, मल्लिका, नीलम, सोनिका, मीना देवी ने मेले में आए सभी लोगों की आभा आईडी बनाई। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्यामलाल ने रजिस्ट्रेशन डेस्क पर अपनी सेवाएं दीं। पंजगाईं सेक्टर की सभी आशा कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी, मस्तराम, सुपरवाइजर रेखा देवी, प्रमोद कुमार, टीबी सुपरवाइजर विशाल शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर शिव कुमार, सुभाष ठाकुर, पंकज कुमार और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed