{"_id":"6526ece0470adce7b10db906","slug":"health-camp-will-be-organised-in-bilaspur-from-18-october-for-divyaang-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-6936-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दिव्यांग बच्चों के लिए 18 से लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दिव्यांग बच्चों के लिए 18 से लगेंगे स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए 18 अक्तूबर से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी डाइट जुखाला दीपचंद गौतम ने दी। 18 अक्तूबर को राजकीय प्राथमिक पाठशाला टोबा (शिक्षा खंड श्री नयना देवी जी ), 19 अक्तूबर को बीआरसी भवन स्वारघाट, 20 को बीआरसी भवन घुमारवीं और 21 को ओल्ड नवोदय विद्यालय बरठीं में शिविर होगा। बच्चों को अपने साथ आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाने होंगे। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों से आग्रह किया है कि अपनी पाठशाला में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को शिविरों में अवश्य भेजें, ताकि उनकी विशेष आवश्यकता की जांच हो सके।