{"_id":"62fe7b5e8bf40e7213393405","slug":"health-bilaspur-news-sml4187557169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के चार विस क्षेत्रों में की लोगों के स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के चार विस क्षेत्रों में की लोगों के स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था की ओर से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत वीरवार को जिले भर में अपनी सेवाएं दीं।
टीम ने झंडूता, सदर, घुमारवीं और श्री नयना देवी जी में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, कोविड की एहतियाती डोज भी लगाई और लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। इसके अलावा रक्त की जांच भी घरद्वार पर की गई। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने डॉक्टर कानव के नेतृत्व में श्री नयना देवी के मजारी में 59 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की। 30 लोगों के रक्त की भी जांच की गई। 17 लोगों में हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई, जबकि 6 लोगों में बीपी एवं दो लोगों में शुगर की बीमारी पाई गई एवं 34 लोग अन्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए।
विधानसभा क्षेत्र झंडूता में डॉक्टर शिल्पा के नेतृत्व में गांव एवं ग्राम पंचायत मलराओं में 81 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की पपराल पंचायत में 120 लोगों का कोविड टीकाकरण किया। चिकित्सक ने कहा कि स्वास्थ्य जांच के साथ सभी को अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति भी जागरूक किया गया।