फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

एंबुलेंस चालक और सफाई कर्मी को लगेगा सबसे पहले कोरोना का टीका

Fri, 15 Jan 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
health
सीएच मार्कंडेय में कोविड वैक्सीन रिसीव करते बीएमओ डॉक्टर श्याम वर्मा व उनकी टीम। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कोविड.19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी से शुरू होगा। यह जानकारी उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 टीकाकरण का प्रथम चरण 16 जनवरी से आरंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वैक्सीन के शुभारंभ पर 16 जनवरी को दो स्थानों पर 180 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 100 और सिविल अस्पताल घुमारवीं में 80 पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 18, 22, 23, 28, 30 जनवरी और एक फरवरी को जिले में चिह्नित कुल 30 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, आईसीडीएस विभाग के 3294 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 2300 कोविशील्ड की डोज प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के उपरांत भी वैक्सीन लगाने वाले व्यक्ति को निश्चित दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजर जैसी सावधानियां बरतनी होंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि टीकाकरण अभियान के लिए पांच सदस्यीय टीम का चयन हर जगहों के लिए कर लिया गया है। पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों और तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोगों व 18 से 50 वर्ष तक के अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने टीकाकरण को सफल बनाने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का टीका सुरक्षित है, किसी प्रकार की अफवाहों व भ्रांतियों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सदर रामेश्वर दास, क्षेत्रीय अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज, एमओएच डॉ. परविंद्र के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed