फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

बिलासपुर में एम्स की कक्षाएं आज से शुरू, जनवरी में शुरू होगी ओपीडी

Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। साल 2020 में जिले ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। बिलासपुर में एमबीबीएस का बैच शुरू होना, ओपीडी शुरू करने के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति, जुलाई माह से हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में कक्षाएं शुरू करने के लिए तैयारी, भानुपल्ली से बिलासपुर 20 किमी रेल लाइन का कार्य शुरू और बिलासुपर-लेह रेल लाइन का राडार सर्वे पूरा करना प्रमुख है।
विज्ञापन

प्रदेश और देश के विकास के लिए साल 2020 में बिलासपुर जिला की भूमिका प्रमुख रूप से उभर कर सामने आई है। जिला में ऐसे कई प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। 2020 में जहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस बैच शुरू करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई। वहीं एम्स में जनवरी माह से ओपीडी शुरू करने के लिए फैकल्टी मेंबर नियुक्त किए गए। इतना ही नहीं देश के पहले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में इस सत्र से कक्षाएं शुरू करने की भी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। जुलाई माह से बंदला में कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा पंजाब से हिमाचल तक सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का 20 किमी पर कार्य शुरू किया जा चुका है। साल 2020 में ही बिलासपुर-लेह रेल लाइन का राडार सर्वे भी उत्तर रेलवे ने पूरा किया। इसकी सबसे बड़ी अचीवमेंट यह रही कि परियोजना निदेशक हरपाल सिंह की अगुवाई में तुर्की के जियोलॉजिस्टों ने इस महत्वपूर्ण रेल लाइन की टनलों के लिए पहाड़ मापे और रेल लाइन की कुछ किमी की अलाइनमेंट भी बदली।
विज्ञापन

दो साल से बंद कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का हुआ टेंडर
दो सालों से बंद स्वारघाट से जड़ोल तक कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के ग्रीन फील्ड अलाइनमेंट का भी टेंडर हुआ। वहीं पर्यावरण मंत्रालय ने कई त्रुटियां मिलने के बाद उक्त फोरलेन का निर्माण कार्य बंद करने के आदेश दिए थे, जिन पर यह बंद किया गया था। लेकिन जेपी नड्डा के हस्तक्षेप के बाद इसका कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed