फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

अमरोआ में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 24 नए मामले

Sat, 12 Dec 2020 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर/झंडूता। जिले में शनिवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। वहीं झंडूता के अमरोआ गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के कारण मौत हो गई। 42 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2555 पहुंच गया है। वहीं 437 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन ने बताया कि झंडूता क्षेत्र में कोरोना से व्यक्ति की मौत हो गई। अंतिम संस्कार प्रशासन के पहरे में किया गया। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ के अमरोआ गांव का एक 62 वर्षीय बुजुर्ग सांस की समस्या को लेकर जिला अस्पताल में चेकअप करवाने गया था। उसका कोरोना टेस्ट किया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह अपने घर वापस आ गया जहां दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन के पहरे में उसका अंतिम संस्कार तुगड़ी श्मशानघाट में कर दिया।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 65, 03, 78, 33, 60 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं बिल्लौर घुमारवीं से 30, तलाई वार्ड नंबर चार से 38, खरनेड़ा से 34, कुनणु से 59 और मुकराणा से 42 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लुखाणी से 61, पेहड़वीं से 35, अबढाणीघाट से 49, कुड्डी से 14, संडसार से 74, सुन्हाणी से 60, 42, 18, 30, 07, 23, 23 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। आईजीएमसी भेजे गए 129 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed