{"_id":"5ef223828ebc3e43382fe822","slug":"health-bilaspur-news-sml3364136133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीई किट घोटाला : विजिलेंस ने कब्जे में लिए सप्लाई आर्डरों के दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीई किट घोटाला : विजिलेंस ने कब्जे में लिए सप्लाई आर्डरों के दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पीपीई किटों की जगह रेन कोट की सप्लाई करने के मामले में जांच तेज हो गई है। विजिलेंस टीम ने मंगलवार को फिर से जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर कुछ और रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर राजेश पराशर की अगुवाई में टीम ने पीपीई किटों के अलावा हाईपो क्लोराइट और कोरोना महामारी से निपटने के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री की सप्लाई के आर्डरों से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
यह जानकारी विजिलेंस के अधिकारिक सूत्रों ने दी है। बताया कि दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में लेने के साथ-साथ तमाम खरीद-फरोख्त में शामिल विभागीय कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। अब तक कर्मचारी स्तर पर ही विजिलेंस ने इस मामले में पूछताछ की है। लेकिन अब जांच की यह आंच बीएमओ स्तर तक के अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। आने वाले दिनों में इस खरीद-फरोख्त में शामिल खंड चिकित्सा अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी विजिलेंस टीम पूछताछ कर सकती है। इसके बाद सीएमओ दफतर के कर्मचारियों, स्टोर में तैनात कर्मियों और बीएमओ स्तर के अधिकारियों के बयान भी दर्ज हो सकते हैं। विजिलेंस की कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।