फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजे दोनों पॉजिटिव टैक्सी चालक

Sun, 10 May 2020 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
health
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। अन्य राज्यों से हिमाचल पहुंचे दो टैक्सी चालकों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वारघाट उपमंडल में हड़कंप मचा गया है। जिला प्रशासन की मुस्तैदी के कारण जिला मंडी के चच्योट और कांगड़ा जिला के बैजनाथ तक पॉजिटिव चालक नहीं पहुंच पाए। अगर यह लोग अपने तय स्थान तक पहुंच गए होते तो वहां भी कोरोना दस्तक दे सकता था। राहत की बात यह है कि उक्त लोगों को बिलासपुर प्रशासन ने श्री नयना देवी और स्वारघाट में क्वारंटीन कर दिया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को स्वारघाट और श्री नयनादेवी में 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए शिमला भेज दिए हैं। वहीं अब उन लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे जो इन टैक्सी चालकों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है। प्रतिदिन क्वारंटीन किए गए लोगों का निरीक्षण किया जा रहा है। कई लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम नयनादेवी सुभाष गौतम ने बताया कि 5 मई को 30 लोग डिटेन किए गए थे। इनमें से 21 के सैंपल लिए गए थे। 6 मई को 27 लोग डिटेन किए गए थे। इनमें से 12 के सैंपल लिए गए। 7 मई को 13 लोग डिटेन किए गए। इनमें से 8 के सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि अभी तक 124 लोग डिटेन किए गए हैं। इन सभी का पंचायत स्तर तक रिकॉर्ड प्रशासन के पास है। अगर किसी में भी संक्रमण पाया जाता है तो रिकॉर्ड का सहारा लेकर तुरंत उपचार करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों टैक्सी चालकों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया है। करोना पॉजिटिव दोनों चालक बाहरी राज्यों के निवासी हैं। एक अहमदाबाद और दूसरा गुरुग्राम का रहने वाला है। गाड़ी में जो सवारियां थीं वे हिमाचल के निवासी हैं। उधर, एमओएच डॉ. परविंद्र ने बताया कि रविवार को 25 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें टैक्सी चालकों के साथ आने वाले लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed