फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

कोरोना से न घबराएं, अपनी संस्कृति अपनाएं

Thu, 19 Mar 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां केंद्र, राज्य सरकार और प्रशासन प्रयासरत है। वहीं व्यापार मंडल बिलासपुर ने भी इससे लड़ने के लिए कमर कस ली है। व्यापार मंडल बिलासपुर ने अब लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना से न घबराएं, अपनी संस्कृति अपनाएं मुहिम चलाई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल बिलासपुर के सदस्य पोस्टरों के माध्यम से लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने पोस्टर और फ्लैक्स कोरोना से न घबराएं, अपनी संस्कृति अपनाएं वितरित कर जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने वार्ड नंबर 4 से इस मुहिम की शुरुआत की। इस अवसर पर वार्ड नंबर 4 की पार्षद नीतू मिश्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान सुनील गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस से डरना नहीं चाहिए, बल्कि बचाव करना चाहिए। बचाव ही इसका इलाज है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस हवा से नहीं बल्कि खांसने व छींकने से फैलता है। जिन लोगों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होती है उन को खतरा अधिक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सर्दी, जुकाम हो उनसे दूरी बनाए रखें। उन्होंने बताया कि कोरोना के लक्षण बुखार, सुखी खांसी, सांस लेने में परेशानी है। यह लक्षण 4 व 6 दिन दिखने के बाद 1 व 2 दिन बेहतर महसूस होता है उसके बाद फिर से ऐसे लक्षण हो जाते हैं। सुनील गुप्ता ने बताया कि अगर खांसी व छींक आए तो मुंह ढक लें व स्वयं को अकेला कर लें। बिल्कुल भी घबराएं नहीं बल्कि तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। उन्होंने बताया कि किसी को यदि कोरोना वायरस के लक्षण है तो वे दूसरे लोगों से कम से कम 6 फीट का फासला रखें। इस अवसर पर व्यापार मंडल महासचिव सुरेंद्र गुप्ता, वार्ड नंबर 11 के पार्षद नवीन वर्मा, राज वर्मा, शैलेंद्र बक्शी, अनुपम बक्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed