फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

घुमारवीं में मेडिकल स्टोरों पर मनमाने दामों पर बिक रहे मास्क और सैनिटाइजर

Mon, 16 Mar 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
health
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस के खौफ के चलते मेडिकल स्टोरों में मनमाने दामों से मास्क व सैनिटाइजर बेचे जा रहे हैं। कुछ मेडिकल स्टोरों के मालिक खत्म होने का हवाला देकर लोगों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं तथा प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि देश में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना वायरस के डर से लोग हर दिन मेडिकल स्टोरों में मास्क व सैनिटाइजर के लिए दस्तक दे रहे हैं जिससे यह दुकानदार मनमाने दामों में इन्हें बेच रहे हैं। कुछ दुकानदार चंद मुनाफा कमाने के खातिर लोगों को डुप्लीकेट मास्क व सैनिटाइजर बेचने से भी हिचकिचा नहीं रहे हैं तथा लोगों की जान के साथ खेल रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में दीपक कुमार, नीलम चंदेल, प्रकाश सिंह, रत्न लाल, रूपलाल, हेमराज ठाकुर, संजीत ठाकुर, बिट्टू, मनोज चंदेल आदि ने कहा कि एक तरफ लोग पहले ही कोरोना वायरस के डर के साए में जी रहे हैं वहीं ऊपर से मेडिकल स्टोरों के मालिक भी लोगों को मनमाने दामों में मास्क व सैनिटाइजर बेच रहे हैं। प्रशासन को तुरंत प्रभाव से ऐसा गलत काम करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोग अपने आप को सहज महसूस कर सकें तथा ऐसी ठगी करने वालों के विरुद्ध कानूनन कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
सरकारी आदेशों की हो रही अवहेलना
घुमारवीं क्षेत्र में कुछ कंप्यूटर और सिलाई सेंटर दिनभर खुले रहे हैं तथा हर रोज की तरह वैसे ही चल रहे हैं। उक्त सेंटर सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि किसी भी प्रकार का कोई शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक नहीं खुलेगा पर यह कंप्यूटर व सिलाई सेंटर सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं।

इनसेट-
मास्क और सैनिटाइजर के अधिक दाम वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई
घुमारवीं क्षेत्र में कोई भी मेडिकल स्टोर का मालिक मनमाने दामों से मास्क व सैनिटाइजर बेच रहा है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने एड्वाइजरी जारी की है कि कोई भी मास्क व सैनिटाइजर की कालाबाजारी नहीं करेगा। 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद है। अगर वह भी खुले पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
-शशिपाल शर्मा, एसडीएम घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed