फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

जड्डू में 20 लाख से बनेगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन

Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
health
ड्डू कुलज्यार में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास करते विधायक जीत राम कटवाल। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई(बिलासपुर)। अब लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए दूरदराज क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। यह बात झंडूता विधानसभा के विधायक जीतराम कटवाल ने ग्राम पंचायत जड्डू-कुलज्यार के कस्बा जड्डू में 20 लाख की लागत से बनने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला व प्रदेश के लोगों के लिए कोठीपूरा में एम्स का निर्माण किया जा रहा है। जिससे अब लोगों को स्वास्थ्य लाभ के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। कोटधार क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए कोटधार के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियुक्तियां करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कोटधार क्षेत्र के लोगों को करीब 90 लाख रुपये की नकद आर्थिक सहायता स्वीकृत करवा कर वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार की ओर से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण सहारा योजना चलाई है। यह प्रदेशवासियों को सहायता प्रदान करेगी इस योजना में रोगी को प्रतिमाह 2 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपनिदेशक आयुर्वेदिक डॉ. जय गोपाल शर्मा, जिला पार्षद बीना चंदेल, एसडीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, कांशी राम, रतन देव, पीडी शर्मा, सचिन नड्डा, मनोज कुमार, जगदीश चंद, कमल देव चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed