{"_id":"5dfa67c38ebc3e87d012fea1","slug":"health-bilaspur-news-sml3181024168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का अलग आयुष का कैडर बनाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का अलग आयुष का कैडर बनाए सरकार
विज्ञापन
दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते मंत्री वीरेंद्र कंवर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संगठन जिला बिलासपुर इकाई प्रधान डॉ. अभिषेक ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं पशुपालन मंत्री विक्रम कंवर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ देकर मंत्री वीरेंद्र कंवर का अभिवादन किया और प्रदेश के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की मांगों को लेकर एक ज्ञापन उन्हें सौंपा।
डॉक्टरों ने मंत्री को बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की मांग जोकि बहुत लंबे अरसे से लंबित है, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का अपना अलग आयुष का कैडर बनाना और बेटरनरी चिकित्सकों के समान वेतन भत्ते प्रदान करना प्रमुख है लेकिन उनकी मांग पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
इस मौके पर मंत्री ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के मांग पत्र को बड़े ध्यान पूर्वक पढ़ा और सहानुभूति पूर्वक इस मांग को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्ण विश्वास जाहिर किया कि सरकार सहानुभूति पूर्वक उनकी इस मांग पर विचार करके जल्द से जल्द इसको पूरा करेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ. विकास, डॉ. संजय, डॉ. मंजू सहित अन्य लोग शामिल रहे।