{"_id":"5de69c518ebc3e548f557e0a","slug":"health-bilaspur-news-sml3164176111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा किरण विकलांग संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा किरण विकलांग संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस
विज्ञापन
आशा किरण संस्थान के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते दिव्यांग बच्चे।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत आने वाली कोठी पंचायत में चल रहे आशा किरण विकलांग संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय विकलांगता दिवस पर दिव्यांग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बिलासपुर विनय धीमान ने किया। इस प्रतियोगिता में संस्था के दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधि और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में न्यायिक दंडाधिकारी बिलासपुर आक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं। वहीं कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आशा किरण के संस्थापक योगिंद्र मालिक की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्वलित कर की। इसके बाद संस्था के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने इस आयोजन के लिए आशा किरण संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में एक बहुमूल्य योगदान दिया है।
इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमेश चंद सांख्यान, जिला बाल कल्याण समिति, अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी संस्था की प्रधान बर्फी देवी, मानव कल्याण संस्था की निदेशक मीनाक्षी शर्मा, डिम्पल कुमारी, सचिन, शिवानी, पूर्णिमा, शबनम, राकेश शर्मा, गुरदास सुमन आदि उपस्थित रहे।