{"_id":"5de3f3ad8ebc3e54b909fe6f","slug":"health-bilaspur-news-sml3161716113","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व विकलांगता दिवस का आज उपायुक्त करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व विकलांगता दिवस का आज उपायुक्त करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला कल्याण अधिकारी अमरजीत डोगरा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला कल्याण अधिकारी के सौजन्य से जिला बिलासपुर में 3 दिसंबर को राजकीय उच्च पाठशाला छात्र बिलासपुर के खेल मैदान में विश्व विकलांगता दिवस मनाया जा रहा है जिसका शुभारंभ 2 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे उपायुक्त राजेश्वर गोयल करेंगे, जबकि 3 दिसंबर को दोपहर बाद 2.30 बजे समापन समारोह की अध्यक्षता विधायक सदर सुभाष ठाकुर करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक जिले के दिव्यांग बच्चे हिस्सा लेंगे जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में विकलांगों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, विकलांगता की जांच बारे विशेष चिकित्सा शिविर, दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए शतरंज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विकलांगों की समस्याओं को सुनने तथा उनके निपटाने के आशय से शिकायत निवारण के लिए अलग से स्टाल लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विकलांग बच्चों की भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विकलांगता निवारण, विकलांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी इत्यादि बारे प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।