{"_id":"5de3f3b18ebc3e54f937cc40","slug":"health-bilaspur-news-sml31617138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एचआईवी एड्स से 4,472 लोग ग्रसित : दड़ोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में एचआईवी एड्स से 4,472 लोग ग्रसित : दड़ोच
विज्ञापन
बिलासपुर में एड्स दिवस पर आईटीआई छात्रों को जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समीति शिमला की ओर से संचालित लायुल ट्राइबल वेेलफेयर एसोसिएशन कि शाखा लक्षित हस्तक्षेप परियोजना बिलासपुर की ओर से सरकारी महिला आईटीआई बिलासपुर में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने की।
परियोजना के निर्देशक शेर सिंह यांबा भी इस मौके पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एचआईवी एड्स से 4,472 लोग ग्रसित हैं और इस वर्ष 327 नये मामले सामने आए हैं जो कि एक गंभीर विषय है। इस बीमारी से केवल जागरूकता के कारण ही बचा जा सकता है और सरकार की ओर से इतने अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लक्षित हस्तक्षेप परियोजना बिलासपुर भी इसी जागरूकता कार्यक्रम का ही एक अहम हिस्सा है। यह आवश्यक है कि एचआईवी एड्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों।
डॉ. दड़ोच ने कहा कि हमें खुद भी जागरूक होना चाहिए तथा अपने आसपास के समुदाय को भी जागरूक करना है ताकि एचआईवी एड्स का कोई भी नया मामला ना आए जिनको एचआईवी एड्स हो उनके साथ मिल जुलकर रहना है। इस कार्यक्रम में डॉ. मदन लाल गुप्ता, प्रकाश ठाकुर, राजेश शर्मा, पूनम, अमित, रीना, अंजू, जमना, नीलम, सीमा और अंजना मौजूद रहे।