फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HCC Bandla, Mahadev-11 and Striker-11 won the matches

Bilaspur News: एचसीसी बंदला, महादेव-11 और स्ट्राइकर-11 ने जीते मुकाबले

Fri, 12 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
HCC Bandla, Mahadev-11 and Striker-11 won the matches
लुहणू मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगता में मैच के बाद हाथ मिलाते खिलाड़ी। संवाद
सीटी स्पोटर्स
विज्ञापन


-लुहणू क्रिकेट मैदान में शुरू हुआ विरासत-ए-कहलूर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को विरासत-ए-कहलूर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन एचसीसी बंदला, महादेव-11 और स्ट्राइक-11 ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महादेव-11 और ऑल स्टार बिलासपुर के बीच खेला गया। ऑल स्टार बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। महादेव-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए। इस पारी में शुभम चौधरी ने 37 रनों का योगदान दिया। ऑल स्टार बिलासपुर की ओर से सौरव ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार बिलासपुर नौ विकेट खोकर 61 रन ही बना पाई और महादेव-11 ने 77 रन से मुकाबला जीत लिया। महादेव-11 की ओर से सन्नी और केशव ने दो-दो विकेट हासिल किए। दूसरा मैच एचसीसी बंदला और ट्रक लवर के बीच खेला गया। ट्रक लवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ट्रक लवर ने नौ विकेट खोकर 83 रन बनाए। इस पारी ने अजय ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। बंदला की ओर से पंकज, अंकित और संतोष ने दो-दो विकेट हासिल किए। बंदला टीम ने 10.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बंदला की ओर से साहिल ने 38 रनों की पारी खेली। तीसरा मैच स्ट्राइकर-11 और ड्रीम-11 नम्होल के बीच हुआ। नम्होल ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नम्होल ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 106 रन बनाए। स्ट्राइकर-11 की ओर से रमन ने तीन विकेट हासिल किए। स्ट्राइकर-11 ने 14.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें विशाल ठाकुर ने नाबाद 35 रन की पारी खेली। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि विरासत-ए-कहलूर का शुभारंभ सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने किया था, जिसके तहत यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed