फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Havan will be held on Ashtami at Jai Thai Mata Temple

Bilaspur News: जय ठाई माता मंदिर में होगा अष्टमी को हवन

Sun, 21 Sep 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Havan will be held on Ashtami at Jai Thai Mata Temple
लढ़यानी में जय ठाई माता ग्राम सुधार समिति की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि। संवाद
जय ठाई माता ग्राम सुधार समिति की हुई बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

बैठक में रखा गया समिति के आय व्यय का पूरा ब्यौरा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के गांव लढ़यानी में जय ठाई माता ग्राम सुधार समिति की बैठक समिति प्रधान अजय शर्मा की अध्यक्षता में ठाई माता मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान फैसला लिया गया कि अष्टमी के दिन मंदिर में हवन और भंडारा होगा।

बैठक में समिति के सचिव सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप और मुख्य सलाहकार रवि शर्मा ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और गुग्गा मंदिर मेले का हिसाब भी साझा किया। बैठक में 22 सितंबर से आरंभ हो रहे माता के नवरात्रों के उपलक्ष्य में मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 30 सितंबर को अष्टमी के दिन ठाई माता मंदिर लढ़यानी में हवन, भंडारा और माता की चौकी का आयोजन होगा। प्रधान अजय शर्मा ने सभी से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की । बैठक में रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विनोद कश्यप, हेमराज शर्मा, सुरेश शर्मा, भागीरथ शर्मा, विद्यासागर, यशपाल, हंसराज, जयनंद, संजीव कुमार, नवीन कुमार और नरेश कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed