फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Hatwad School becomes winner in student category of athletics meet

Bilaspur News: एथलेटिक्स मीट के छात्र वर्ग में हटवाड़ स्कूल बना विजेता

Tue, 01 Oct 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hatwad School becomes winner in student category of athletics meet
-बस्सी स्कूल में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन
विज्ञापन

-तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 245 खिलाड़ियों ने लिया भाग
-दौड़, लंबीकूद, डिस्कस थ्रो सहित अन्य में दिखाया जौहर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट मंगलवार को संपन्न हो गई। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 245 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, जेवलिंन, डिस्कस थ्रो में दमखम दिखाया।
खेल प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि छात्र वर्ग के लंबीकूद में हटवाड़ के आर्यन ने पहला, सिद्धांत शर्मा ने दूसरा और बाल पाठशाला बिलासपुर के माणिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में हटवाड़ के आर्यन ने पहला, बाल पाठशाला बिलासपुर के प्रखर ने दूसरा और लखनू के अंकुश ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में झंडूता के हिमांशु ने पहला, दबट के नीरज ने दूसरा और भगेड़ के रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन में हटवाड़ के आर्यन ने पहला, मनविंदर ने दूसरा और मिनर्वा के मयंक ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार गुना 400 मीटर दौड़ में हटवाड़ ने पहला और बाल पाठशाला बिलासपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की एथलेटिक्स मीट में हटवाड़ स्कूल विजेता और बाल पाठशाला बिलासपुर उपविजेता रही।
विज्ञापन

छात्राओं के शॉट पुट में मोरसिंघी की वंशिका ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और जुखाला की मनोश्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में गेहड़वीं की तमन्ना ने पहला, कन्या पाठशाला बिलासपुर की अनन्या ने दूसरा और मोरसिंघी की काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में मोरसिंघी की अंशिका ने पहला, कनिष्का ने दूसरा और जुखाला की मनोश्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में मोरसिंघी की शिवानी ने पहला, हटवाड़ की अक्षरा ने दूसरा और मोरसिंघी की इशिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में मोरसिंघी की शिवानी देवी ने पहला, कन्या पाठशाला घुमारवीं की रिया ने दूसरा और कन्या पाठशाला बिलासपुर की गुनगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन में मोरसिंघी की आरुषि ने पहला, पायल महाजन ने दूसरा और कन्या पाठशाला घुमारवीं की वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में जुखाला की मनोश्री ने पहला, मोरसिंघी की काजल ने दूसरा और कन्या पाठशाला घुमारवीं की मन्नत ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार गुणा 400 मीटर दौड़ में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने पहला और मोरसिंघी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं की एथलेटिक्स मीट में मोरसिंघी स्कूल विजेता और कन्या पाठशाला बिलासपुर उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का समापन प्रांरभिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त एडीपीईओ सुखराम चौधरी ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली क्रीड़ा संगठन के उप प्रधान सुरेश धीमान, ऑब्जर्वर विनय कुमार, संतोष धीमान, राजीव कुमार, जगदीश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed