फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Guru Nanak Dev Sadan stood first in Rangoli competition

Bilaspur News: रंगोली प्रतियोगिता में गुरु नानक देव सदन रहा प्रथम

Fri, 01 Dec 2023 06:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Sadan stood first in Rangoli competition
- शिवा बीएड कॉलेज में मनाया विश्व एड्स दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं में रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने की।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर से घुमारवीं बाजार तक जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को शिवा ग्रुप के प्रबंधक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा सिविल अस्पताल के परिसर में नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन, महाविद्यालय परिसर में अंतर हाउस रंगोली, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में गुरु नानक देव सदन ने पहला, स्थान महात्मा गांधी सदन ने दूसरा और रवींद्रनाथ टैगोर सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में अनन्या सूद ने पहला, शालिनी ने दूसरा और शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महात्मा गांधी सदन ने पहला, रवींद्रनाथ टैगोर सदन ने दूसरा और गुरु नानक सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महाविद्यालय के अग्रणी रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया इस अवसर पर इंटर्नशिप में गए महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने जिला के विभिन्न स्कूलों में भी जागरूक अभियान आयोजित किए। इस अवसर पर शिवा ग्रुप की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अदिति शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इनाम भी बांटे। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है। वह समाज से विभिन्न कुरीतियां और बीमारियों को हटाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। इस अवसर पर रमा शर्मा, इंदुबाला और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed