{"_id":"6a9f08af0bd3d030e004c797","slug":"gugga-jaharveer-fair-begins-with-the-flag-hoisting-ceremony-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167175-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ गुग्गा जाहरवीर मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडा रस्म के साथ शुरू हुआ गुग्गा जाहरवीर मेला
विज्ञापन
श्री गुग्गा जाहर वीर मंदिर गेहड़वीं मेले के शुभारंभ पर मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत: जागरूक प
गेहड़वीं मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, आठ दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। श्री गुग्गा जाहरवीर मंदिर गेहड़वीं में सोमवार को आठ दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। बीडीसी उपाध्यक्ष झंडूता शोभित धीमान ने मंदिर परिसर में झंडा रस्म अदा कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर गुग्गा जाहरवीर का आशीर्वाद लिया।
मेले के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत गेहड़वीं की प्रधान निरंजना नड्डा और पंचायत सदस्यों ने मुख्यातिथि शोभित धीमान का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। आठ दिनों तक चलने वाले मेले में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायत और आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुशील नड्डा, उप प्रधान अक्षय नड्डा, गड़कू राम, विनोद चंदेल, प्रकाश चंद धीमान, बली राम नड्डा और राजेश चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।