{"_id":"68d67f70a1c8f42f6f0d2e96","slug":"gst-reform-a-historic-step-in-indias-tax-system-dr-sikander-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-145191-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी सुधार भारत की कर प्रणाली में एक ऐतिहासिक कदम: डाॅ. सिकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी सुधार भारत की कर प्रणाली में एक ऐतिहासिक कदम: डाॅ. सिकंदर
Sat, 27 Sep 2025 05:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:06 PM IST
सार
घुमारवीं में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने व्यापारियों से जीएसटी दरों में कमी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा तथा कर प्रक्रिया सरल होगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
सांसद सिकंदर घुमारवीं बाजार में व्यापारियों से जीएसटी पर चर्चा करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सभा सांसद ने घुमारवीं व्यापारियों के साथ जीएसटी को लेकर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जीएसटी दरों में कमी का सीधा लाभ घुमारवीं सहित पूरे देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को मिलेगा। जीएसटी सुधार भारत की कर प्रणाली में एक ऐतिहासिक कदम है जिसका उद्देश्य व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और व्यापारियों के लिए सरल बनाना है। यह बात राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने वीरवार शाम घुमारवीं बाजार में दुकानदारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से टैक्स प्रक्रिया आसान होगी और व्यापारियों को कर अनुपालन में सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार आम जनता, व्यापारी वर्ग, छोटे उद्योगों और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, छोटे और मध्यम उद्योगों को मजबूती मिलेगी और देश की आर्थिक विकास दर तेज होगी। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, परवीन पज्याला, नरेश बब्बी, केहर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, रिंकू दुग्गल, बिट्टू धर्माणी, बबलू पटयाल और विशाल शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।