फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   griculture news

रेशम कीट पालकों को मिला सम्मान

Mon, 28 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Mon, 28 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
griculture news
घुमारवीं में रेशम कीट पालकों को सम्मानित करते सीपीएस राजेश धर्माणी। - फोटो : अमर उजाला

केन्द्रीय रेशम बोर्ड क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केन्द्र ने घुमारवीं में सोमवार को रेशम कृृषि मेले का आयोजन किया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


राजेश धर्माणी ने क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र घुमारवीं द्वारा रेशम कीट पालकों के लिए एक वर्ष में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर आधारित कैलेंडर का अनावरण भी किया। इस मौके पर रेशम व्यवसाय से कोकून बेचकर अपनी आर्थिक  स्थिति सुदृढ़ करने वाले 10 रेशम कीट पालकों को मेडल, प्रशस्ती पत्र और कैंची देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसमें सीआरसी घुमारवीं के सोहल गांव की नीलम कुमारी को सबसे अधिक कोकून बेचकर 47,561 रुपये की राशि अर्जित करने पर प्रथम पुरस्कार। जरोड़ा गांव की रक्षा देवी को 29,868 रुपये प्राप्त करने पर द्वितीय पुरस्कार।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरसी लद्दा के गांव लढेर की संध्या देवी को 18,575 रुपये का कोकून बेचने पर प्रथम। सलांओ की कमला देवी को 15,490 रुपये के कोकून बेचने पर द्वितीय। सीआरसी हटवाड़ के पंतेहड़ा गांव की कमलेश कुमारी को 13,605 रुपये का कोकून बेचने पर प्रथम, देहरा की सुमित्रा देवी को 11386 रुपये का कोकून बेचने पर द्वितीय। सीआरसी हरलोग के मल्यावर की सत्या देवी को 11797 रुपये का कोकून बेचने पर प्रथम, हरलोग की विजय कुमारी को 9100 रुपये का कोकून बेचने पर द्वितीय।

दसलेहड़ा की बबीता को 20,444 रुपये के कोकून बेचने पर प्रथम और बल्हसीणा की माया देवी को 18,890 रुपये का कोकून बेचने पर द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अमीचंद सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष गीता महाजन, नंदलाल शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित लगभग 600 रेशम कीट पालक उपस्थित थे।  

रेशम कीट पालकों ने अनुभव किए सांझा : इस मौके पर क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केन्द्र घुमारवीं के रेशम कीट पालन विशेषज्ञ डा. आएके ढिंगरा, केन्द्रीय रेशम बोर्ड निदेशक डा. एसपी शर्मा और रेशम अनुसंधान केन्द्र के उपनिदेशक बलदेव चौहान ने भी रेशम कीट पालन व्यवसाय को बढ़ाने और समस्याओं के निदान की जानकारी दी। शिविर मे आए उन्नत रेशम कीट पालकों में पडयालग से रीता कुमारी, सलांओ से कमला देवी और तुलसी राम ने भी अपने अनुभव भी सांझा किए ।


बिलासपुर में होता है 40 फीसदी कोकून तैयार : लोगों को संबोधित करते हुए सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश में जिला बिलासपुर रेशम कीट पालन के क्षेत्र में अकेले 40 प्रतिशत कोकून तैयार करने वाला पहला जिला है। सरकार रेशम कीट पालक शेड निर्माण और अन्य उपकरणों पर 90 प्रतिशत तक का उपदान दिया जा रहा है। क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केन्द्र घुमारवीं के भवन निर्माण के लिए बलोह में जमीन विभाग के नाम करने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर राशि मुहैया करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed