फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Grand reconstruction of Baba Balak Nath temple started in Talai

Bilaspur News: तलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण शुरू

Tue, 16 Sep 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 16 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Grand reconstruction of Baba Balak Nath temple started in Talai
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास तलाई की बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य। संवाद
2.71 करोड़ की लागत से एक वर्ष में तैयार होगा नया स्वरूप
विज्ञापन

मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुरक्षित और आकर्षक बनाने का है लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास तलाई के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। 2.71 करोड़ की अनुमानित लागत से यह कार्य किया जाएगा। मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुरक्षित और आकर्षक स्वरूप देने का लक्ष्य है, जिसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने की योजना बनाई गई है।

मंदिर प्रभारी एवं सहायक अभियंता विजय ठाकुर ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्य पूरी तरह शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों में वर्णित विधियों के अनुसार होगा। आचार्यों के मार्गदर्शन में गायत्री जाप, अनुष्ठान और पूजा-पद्धति के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है, ताकि मंदिर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत अक्षुण्य बनी रहे। मंदिर की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पिछले कई वर्ष से औपचारिक अनुमति की प्रक्रिया में लगा था। अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर पुनर्निर्माण कार्य को गति दी गई है। मंदिर न्यासियों ने आश्वासन दिया कि पुनर्निर्माण के दौरान प्राचीन स्थल और मूर्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि प्राचीन मूर्तियों में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और स्थल का ऐतिहासिक स्वरूप पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

न्यासियों ने स्थानीय समुदाय से एकजुट रहकर कार्य में सहयोग करने की अपील की। कहा कि यह पुनर्निर्माण केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक सामंजस्य का प्रतीक है। मंदिर के जीर्णोद्धार की प्रगति पर जिला आयुक्त राहुल कुमार और मंदिर अध्यक्ष एवं एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा स्वयं समय-समय पर निरीक्षण कर रहे हैं और मार्गदर्शन दे रहे हैं। मामले को लेकर हुई बैठक में मंदिर न्यासी नरेंद्र शर्मा, देशराज शर्मा, पवन कौशल, शशि पाल शर्मा, पविंद्र शर्मा, सरदीप भारद्वाज, परस राम ठाकुर, अशोक कौशल, राजकुमार कौशल, रोशनी देवी, प्रेम चौहान और शिवम चौहान सहित मंदिर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed