फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government's reference to economic crisis at the time of pensioners' liability is a matter of concern: Pensioners

पेंशनरों की देनदारी के समय सरकार का आर्थिक संकट का हवाला चिंतनीय : पेंशनर

Fri, 09 Feb 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Government's reference to economic crisis at the time of pensioners' liability is a matter of concern: Pensioners
- पूर्व विधानसभा सदस्य और मंत्री पद पर रहे लोग ले रहे हैं तीन से चार पेंशन
विज्ञापन

-समय से नहीं हुआ समाधान तो पेंशनरों की बकाया अदायगी सरकार पर बनेगी और ज्यादा बोझ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड बिलासपुर एवं सदर इकाई की संयुक्त बैठक बाबा विश्वकर्मा मंदिर डियारा सेक्टर बिलासपुर में संरक्षक ओपी गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक आरंभ करने से पहले दिवंगत पेंशनरों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
खंड सचिव राम प्रकाश ने बैठक के मुद्दों के बारे में बताया। इसके बाद सुशील पुंडीर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पूर्ण राजस्व दिवस पर न ही वेतन निर्धारण का बकाया दिया और न ही पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पेंशनरों की देनदारी के समय पर आर्थिक संकट बताया जाता है, जोकि अत्यंत चिंताजनक है। बावजूद इसके पूर्व विधानसभा सदस्य व मंत्री पद पर रहे लोग तीन या चार पेंशन एक समय में ले रहे हैं जो कि बिल्कुल गलत है। कहा कि सरकार उनको एक ही पेंशन अदा करे, ताकि प्रदेश की माली हालत को पटरी पर लाया जा सके। पुंडीर ने बताया कि विभाग द्वारा उनका वेतन निर्धारण मामला मई 2023 को महालेखाकार कार्यालय शिमला को भेजा गया है, परंतु आज तक यह मामला एजीएचपी की ओर से वापस नहीं आया है। बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से इस प्रकार धीमी गति से पेंशनरों के बकाया की अदायगी प्रदेश सरकार पर और ज्यादा बोझ बनती जा रही है, इसलिए सरकार महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों को तुरंत जारी करे, वेतन निर्धारण के बकाया को एकमुस्त जारी करे।
विज्ञापन

बैरी बरमाणा इकाई के प्रधान प्रेम सिंह चंदेल ने बताया कि सरकार आगामी बजट स्तर में पेंशनरों के सभी बकाया राशि का नए बजट में प्रावधान करे, ताकि लंबे समय से परेशान पेंशनरों को उनकी बकाया राशि मिल सके। वित्तीय लाभ को देखते-देखते कुछ पेंशनर स्वर्ग सिधार गए, मगर उन्हें जीते जी कोई भी लाभ नहीं मिला। बैठक में अब्दुल मजीद ने बताया कि पेंशनरों के बकाया मामलों के बारे में जिलाधीश के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया जाए। बैठक के अंत में ओपी गर्ग, अध्यक्ष ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में रामलाल चंदेल, श्यामलाल पवर, ओमप्रकाश मेहता, नंदलाल राही, सुमन कुमार, बाबूराम धीमान, प्रेम सिंह चंदेल, प्रदीप वर्मा, राजेंद्र कुमार, सीताराम शर्मा, सुनील दत्त, क्रांति कुमार, बाबूराम शर्मा, कृष्ण दयाल व पुरुषोत्तम शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed