फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government should release the installment of dearness allowance soon

Bilaspur News: महंगाई भत्ते की किस्त शीघ्र जारी करे सरकार

Sat, 17 Aug 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government should release the installment of dearness allowance soon
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता इं. वी आर भाटिया ने की।
बैठक में सर्वप्रथम बाढ़ ग्रस्त, बादल फटने से शिमला, मंडी और कुल्लू में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पेंशनर ने हिमाचल सरकार का 75 साल से ऊपर वालों को एरियर एकमुश्त देने के ऐलान पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। पेंशनर ने सरकार से अनुरोध किया कि छठे वेतन आयोग का एरियर, महंगाई भत्ते की किस्त को शीघ्र जारी करे।

बैठक में चर्चा की गई कि एसोसिएशन की सोलन इकाई उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर करने जा रही है जो भी पेंशनर रिट दायर करना चाहते हैं, वे 28 अगस्त से पहले वित्त सचिव रूपलाल राठौर के पास जमा करवा सकते हैं। बैठक में बंसी राम ठाकुर, गुरुदेव कौशल, धर्मपाल, सुरेश चंद शर्मा, सीताराम, बृजलाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed