{"_id":"64fc72f4de40a1546808e807","slug":"government-should-now-fulfill-the-promises-made-during-elections-mahesh-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-5361-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों के समय किए वादे को अब पूरा करे सरकार : महेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों के समय किए वादे को अब पूरा करे सरकार : महेश
विज्ञापन
-पांच साल सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को किया जाए नियमित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। चुनावों के समय प्रदेश सरकार ने इंटक से संबंधित ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच और कांट्रेक्चुअल वर्कर्स को चार साल बाद नियमित करनेे का वादा किया था। उस वादे को अब सरकार को पूरा करना चाहिए। यह बात प्रदेश इंटक वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने कही।
घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए अब काफी समय हो चुका है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनावों के समय यूनियन के वर्करों से वादा किया था कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो इन कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इस महंगाई में 3900 रुपये मिलने से खुद का और परिवार का गुजारा नहीं होता। इसलिए सरकार से आग्रह है कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखकर शीघ्र निर्णय ले और जिन कर्मचारियों को सेवाएं देते हुए पांच साल हो गए हैं उन्हें नियमित किया जाए। इस मौके पर रजनीश कुमार, गौरव, बलबीर, विशाल, रजत और अरुण मौजूद रहे।