फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government should call retired transport workers for talks

Bilaspur News: परिवहन सेवानिृत्त कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाए सरकार

Wed, 19 Feb 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government should call retired transport workers for talks
- हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक मुख्यालय स्थित एचआरटीसी की वर्कशाप के पास मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष प्रेम लाल ठाकुर ने की।

बैठक में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त संयुक्त संघर्ष समिति के गठन के लिए आभार जताया गया। मंच के सचिव कृष्ण लाल ने बताया कि संयुक्त संघर्ष समिति बृज लाल ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से शिमला में मिला और मांगपत्र सौंपा। समिति ने आग्रह किया है कि सरकार समिति को वार्ता के लिए 3 मार्च से पहले बुलाए अन्यथा समिति की ओर से संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक में राकेश कुमार, महेंद्र राणा, करतार सिंह, शिव कुमार, ज्ञान चंद, देशराज, देवेंद्र पाल शर्मा, जगत पाल, किशोरी लाल, मोहम्मद अमीन, जगत राम, रतन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed