{"_id":"67c1c047575d2759240d80bc","slug":"government-loses-revenue-of-rs-5-lakh-in-a-day-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-132907-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरकार को एक दिन में पांच लाख के राजस्व का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरकार को एक दिन में पांच लाख के राजस्व का नुकसान
Fri, 28 Feb 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में पेन डाउन स्ट्राइक के दौरान गेट मीटिंग करते पटवारी और कानूनगो। संवाद
जिले में पटवारी एवं कानूनगो की पेन डाउन स्ट्राइक शुरू
महासंघ का कहना, मांगे पूरी करे सरकार, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/भराड़ी। स्टेट कैडर के विरोध में संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ बिलासपुर ने शुक्रवार को पेन डाउन स्ट्राइक शुरू कर दी है। महासंघ का कहना है कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। जिले में राजस्व कार्य प्रभावित होने से सरकार को प्रतिदिन करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
जिले के बिलासपुर के चारों उपमंडल सदर, घुमारवीं, झंडूता और श्री नयना देवी जी में पटवारी और कानूनगो ने एकत्रित होकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन को जारी रखा। क्षेत्रीय कर्मचारियों को निरंतर लोगों के फोन आ रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न आने के कारण महासंघ ने आंदोलन पर डटे रहने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को बारिश का मौसम होने के कारण सभी उपमंडलों पर पटवारी कानूनगो की ओर से गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। पटवारी कानून की हड़ताल के चलते जिले में हर दिन राज्य सरकार को प्राप्त होने वाले करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है। महासंघ के जिला प्रधान सुनील दत्त जोशी ने बताया कि महासंघ को जब भी सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया तो उनको यह आश्वस्त किया गया कि उनकी वरिष्ठता के मामले में जटिलता होने के कारण सरकार उनके लिए केवल नई तबादला नीति लेकर आएगी। इस बात का अंदाजा गत वर्ष सरकार की ओर से जारी स्टेट कैडर की अधिसूचना को वापस लेने से लगाया जा सकता है। 15 अगस्त 2024 को जब महासंघ के साथ मुख्यमंत्री व अतिरिक्त राजस्व सचिव से लंबी बैठक हुई थी, उसमें इन बातों पर गहन मंथन करने के बाद बलवान कमेटी का गठन हुआ। महासंघ ने कभी भी राज्य कैडर की मांग नहीं की। उन्होंने सरकार से शीघ्र बलवान कमेटी की सिफारिश करने का आग्रह किया, ताकि सरकार और महासंघ के बीच में विश्वास बना रहे।