फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government is trying to create means of self-employment for the youth: Dharmani

युवाओं को स्वरोजगार के साधन सृजित करने के लिए सरकार प्रयासरत : धर्माणी

Sun, 10 Mar 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government is trying to create means of self-employment for the youth: Dharmani
-टकरेड़ा और कोठी में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की जनसमस्याएं
विज्ञापन

-सरकार घर के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार आय के अतिरिक्त संसाधन जुटाने, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के साधन सृजित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कोठी और टकरेड़ा पंचायत में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम के तहत मंत्री राजेश धर्माणी ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान करीब 125 समस्याएं आईं। मंत्री ने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर किया और शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना शुरू की है। कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देकर अपनी पहली चुनावी गारंटी पूरी की। इससे सेवानिवृत्ति के उपरांत सरकारी कर्मचारियों का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया। उन्होंने कहा कि ऐसी विकट परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने एवं उनके पुनर्वास के लिए बिल्कुल भी मदद नहीं की। कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों को किराये के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में दस हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को सरकारी दरों पर निशुल्क राशन, गैस कनेक्शन, निशुल्क बिजली और पानी कनेक्शन और सरकारी दरों पर सीमेंट भी उपलब्ध करवा रही है। इस मौके वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी केएल शर्मा, उद्यान विभाग के एसएमएस अभिषेक वशिष्ठ, कृषि विभाग के एसएमएस बृजेश चंदेल, उद्योग विभाग की प्रसार अधिकारी पूनम ने अपने-अपने विभागों की विभिन्न लाभकारी की जानकारियां लोगों को दीं। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही आभा कार्ड आईडी भी बनाई गई। इस मौके पर एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, पंचायत समिति सदस्य रवि कौशल और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed