फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government is stopping happiness schemes, it should be a gift to the public.

सुख की सरकार योजनाएं बंद कर दे रही जनता हो तोहफे : देशराज

Wed, 21 Aug 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Government is stopping happiness schemes, it should be a gift to the public.
बोले, आटे,चावल के दाम बढ़ाने की तैयारी में सरकार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा है कि सुख की सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को बंद करके जनता को तोहफे प्रदान कर रही है। लगातार जनता के ऊपर आर्थिक बोझ डालने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।

प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब आटे व चावल के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इससे पहले पूर्व सरकार के समय दी जा रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को बंद करके आम आदमी के हितों से खिलवाड़ किया और उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्क दिए जा रहे पानी को बंद करके 100 रुपये प्रति नल के हिसाब से बिल वसूलने का फरमान जारी कर दिया। प्रदेश सरकार के पास मित्रों को लाभान्वित करने के लिए पैसे की कमी नहीं है। लेकिन आम आदमी, बेरोजगारों व कर्मचारियों व पेंशनरों को देने के लिए पैसे नहीं है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सस्ते राशन के तहत मिलने वाले सरसों के तेल को भी 16 रुपये महंगा कर दिया। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़े कदम उठाने की बात करने वाले मुख्यमंत्री अपनी और अपने मंत्रिमंडल व सीपीएस की फौज की फिजूलखर्ची पर रोक लगाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार को लोगों के हितों से किए जाने वाले कुठाराघात का आने वाले समय में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed