फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Goods worth lakhs stolen from the house by opening the window grill

Bilaspur News: खिड़की की ग्रिल खोलकर घर से चुराया लाखों का सामान

Mon, 20 Jan 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from the house by opening the window grill
- शहर के साथ बामटा गांव में हुई वारदात, वारदात के समय दूसरे घर में था परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते बामटा गांव से चोरों ने घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। खिड़की की ग्रिल खोल कर शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपने दूसरे घर में रह रहा था। पुलिस को दी शिकायत में दिग्विजय ठाकुर निवासी गांव बामटा जिला बिलासपुर ने बताया है कि बामटा में एक मकान बनाया हुआ है। पुराना मकान गांव रोपड़ी तहसील घुमारवीं में है। ज्यादातर रोपड़ी में ही परिवार सहित रहता हूं। बीच-बीच में बामटा में बनाए मकान में आता हूं। रविवार को शाम बामटा स्थित मकान में आया। मुख्य दरवाजे का ताला खोल कर अंदर गया, तो दीवार पर लगी एलईडी नहीं थी। दूसरे कमरे में गया तो वहां से मॉनिटर, दो प्रिंटर, रजाई, कंबल, कपड़े पिल्लर हीटर, किचन और बाथरूम से पानी के नलके गायब थे। जब पूरे घर को दोबारा चेक किया, तो पिछले कमरे की खिड़की की ग्रिल खुली हुई पाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed