फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   golden jublee programme

लोकनृत्य से कलाकारों ने मोहा मन

Mon, 25 Jan 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
golden jublee programme
किसान भवन बिलासपुर में कार्यक्रम के दौरान नृत्य पेश करतीं बच्चियां। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पूर्ण राज्यत्व दिवस का स्वर्ण जयंती समारोह किसान भवन में मनाया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी से शिमला से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 10 से 11 बजे तक राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार सुनील अरोड़ा का संदेश सुनाया गया। इसके उपरांत उपायुक्त रोहित जम्वाल ने उपस्थित जनसमूह को लोकतंत्र को मजबूत करने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए गएमहिला जागृति सोसायटी कल्लर और अमर ज्योति सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं ने सामूहिक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जिला के नागरिकों को पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अपनी शानदार यात्रा के 50 वर्ष पूर्ण कर रहा है। प्रदेश ने लगभग शून्य से अपनी विकास यात्रा आरंभ की थी। पिछले 50 वर्षों के दौरान पूर्ण राज्यत्व प्राप्त होने के उपरांत हिमाचल प्रदेश ने विकास की जिन ऊंचाइयों को छुआ है वे अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एसडीएम रामेश्वर दास, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, डीआरओ देवी राम, इलेक्शन तहसीलदार विजय कुमार शर्मा के अतिरिक्त वरिष्ठ पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं में एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में, शहीद अश्वनी कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में एसडीएम विकास शर्मा की अध्यक्षता में और श्री नयनादेवी जी स्थित स्वारघाट के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट (नजदीक एसडीएम कार्यालय) में तहसीलदार हुसन चंद की अध्यक्षता में पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह का एलईडी के माध्यम से शिमला से सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed