फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gold jewellery worth Rs 25 lakh stolen under CCTV surveillance

Bilaspur News: सीसीटीवी की निगरानी में 25 लाख के सोने के गहने चोरी

Mon, 05 Jan 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gold jewellery worth Rs 25 lakh stolen under CCTV surveillance
भराड़ी के सलाहों पंचायत में बिना ताले टूटे घर से गहने गायब
विज्ञापन

परिवार की शिकायत में बाद जांच में जुटी भराड़ी पुलिस
हस्यमयी चोरी से इलाके में दहशत, चांदी के गहने सुरक्षित मिले
शातिरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी पुलिस थाना के तहत ग्राम पंचायत सलाहों में एक घर से करीब 25 लाख रुपये के सोने के गहनों का रहस्यमयी ढंग चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद वारदात को अंजाम दिया, जबकि घर में कहीं भी ताले टूटने या तोड़फोड़ के कोई निशान नहीं मिले हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित परिवार के अनुसार घर में रखे सभी परिजनों के सोने के गहने चोरी हो गए हैं, जबकि चांदी के गहने उसी स्थान पर सुरक्षित पाए गए। जिस अलमारी में गहने रखे गए थे, वहां केवल खाली डिब्बे मिले हैं। इससे स्पष्ट होता है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से केवल सोने के गहनों को ही निशाना बनाया। परिवार ने बताया कि 29 नवंबर को रिश्तेदारी में शादी होने के कारण उन्होंने अपने बैंक लॉकर से सभी सोने के गहने निकाले थे। शादी के बाद गहनों को वापस लॉकर में रखने के बजाय अस्थायी रूप से घर में सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। 3 जनवरी को जब गहनों को दोबारा बैंक लॉकर में रखने के लिए देखा गया, तो अलमारी में रखे सोने के गहनों के डिब्बे पूरी तरह खाली मिले, जबकि चांदी के गहने यथावत थे। घर में जबरन घुसपैठ, ताले टूटने या दरवाजे-खिड़कियां खोलने के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में चोरी कैसे हुई, यह सवाल पुलिस और लोगों दोनों को हैरान कर रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरों का इस तरह गहने ले जाना मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है। घटना का पता चलते ही पीड़ित परिवार ने 3 जनवरी को भराड़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर 4 जनवरी को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस घर के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति का सुराग मिल सके। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात किसी बाहरी व्यक्ति ने की है या किसी परिचित की संलिप्तता है। फिलहाल पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed