फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Giving statement outside jurisdiction proved costly, Deputy Principal warned

Bilaspur News: अधिकार क्षेत्र से बाहर बयान देना पड़ा भारी, उप प्रधान को चेतावनी

Sat, 13 Dec 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Giving statement outside jurisdiction proved costly, Deputy Principal warned
जांच में वित्तीय गबन का कोई मामला सामने नहीं, एनएचएआई रिपोर्ट का इंतजार, कार्रवाई संभव
विज्ञापन

दूसरी पंचायत के मामले में मोहर के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
जिला पंचायत अधिकारी ने औहर पंचायत उप प्रधान पर की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत औहर के उप प्रधान को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर दूसरी पंचायत में जाकर बयान देने के मामले में जिला पंचायत अधिकारी की ओर से चेतावनी जारी की गई है। यह कार्रवाई खंड विकास अधिकारी, घुमारवीं की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि उप प्रधान ने ग्राम पंचायत बकरोआ की निवासी के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण के लिए अधिकृत मकान को गिराने से जुड़े मामले में एनएचएआई अधिकारियों के समक्ष गलत पुष्टि करते हुए बयान दिया। जांच में यह पाया गया कि उप-प्रधान ने दूसरे ग्राम पंचायत के निवासी के मामले में अपने पद की मोहर का इस्तेमाल किया, जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर था।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में 6 जून 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब 21 जून 2025 को प्राप्त हुआ। बाद में तथ्यों की पुष्टि के लिए एनएचएआई के परियोजना निदेशक, मंडी से जानकारी मांगी गई, लेकिन तीन स्मरण पत्र भेजने के बावजूद अब तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो पाई है। जिला पंचायत अधिकारी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मामले में किसी भी प्रकार के वित्तीय गबन या अनियमितता के तथ्य सामने नहीं आए हैं। हालांकि उप प्रधान की ओर से अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर बयान देना और पद की मोहर का उपयोग करना उनके कर्तव्यों के प्रति लापरवाही माना गया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए जिला पंचायत अधिकारी यशपाल सिंह ने उप प्रधान को चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि भविष्य में वे उप-प्रधान पद पर रहते हुए केवल अपने अधिकार क्षेत्र में ही शक्तियों का प्रयोग करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि एनएचएआई से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी या गबन का मामला सामने आता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed