{"_id":"6699165396641cb6d70c2ffc","slug":"girl-dies-due-to-electric-shock-in-mahela-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-120367-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मैहला में करंट लगने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मैहला में करंट लगने से युवती की मौत
विज्ञापन
- पशुशाला में घास डालने गई थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना क्षेत्र के मैहला में करंट लगने से युवती की मौत हो गई। युवती को करंट पशुशाला में लगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार चांदनी (19) पुत्री गुरबख्श निवासी गांव मैहला तहसील श्री नयना देवी जी वीरवार सुबह घर से कुछ दूरी पर पशुशाला में मवेशियों को घास डालने गई। पशुशाला में वह क्षतिग्रस्त बिजली की तार की चपेट में आ गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पशुशाला में पहुंचे। उन्होंने करंट से बुरी तरह झुलस चुकी युवती को एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।