फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Girl dies by drowning in a pond in Jhanduta's Badol

झंडूता के बड़ोल में बच्ची की तालाब में डूबकर मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl dies by drowning in a pond in Jhanduta's Badol
झंडूता (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बड़ोल में घर के नजदीक तालाब में डूब कर बच्ची की मौत हो गई। स्थानीय युवाओं ने बच्ची को तालाब से बाहर निकाल कर घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार को उसका दाह संस्कार कर दिया गया। ग्राम पंचायत बड़ोल देवी के बड़ोल गांव में रविकांत की पुत्री सुमेरा (5) बुधवार शाम करीब पांच बजे अपनी माता रीना के साथ स्कूल से घर पहुंची।
विज्ञापन

परिजन गेहूं की कटाई के लिए चले गए। शाम करीब छह बजे घर वापस आए तो सुमेरा घर पर दिखाई नहीं दी। उसे ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। तभी स्थानीय युवाओं की नजर साथ लगते तालाब पर गई तो पानी में चप्पलें पड़ी दिखीं। सुमेरा के चाचा शशि पाल, कर्मचंद, विक्रम, सतीश, देवराज ने उसे तालाब के बाहर निकाला और तुरंत घुमारवीं अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से सभी लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन

तालाब के चारों तरफ कंटीली तार लगी हुई है। तालाब का प्रवेशद्वार भी बंद रहता है। फिर बच्ची तालाब के भीतर कैसे पहुंच गई। तालाब के साथ ही प्राचीन श्री बड़ोल देवी मंदिर है और आस पास दुकानों के अलावा लोगों के आने-जाने वाला रास्ता भी है। सुमेरा के पिता सुडान देश में शांति सेना में सेवाएं दे रहे हैं जबकि माता रीना गृहिणी है। घटना की पुष्टि ग्राम पंचायत बड़ोल के उपप्रधान सुमन मिश्रा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed